भीषण गर्मी को देखते हुए मानव वेलफेयर सोसाइटी ने किया शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ
मानवता की सेवा के लिए वर्ष भर तत्पर रहती है मानव वेलफेयर सोसाइटी : राजोरिया
ग्वालियर 18 मई सोमवारभीषण गर्मी को देखते हुए मानव वेलफेयर सोसाइटी समाज सेवा एवं जनकल्याण की भावना से प्रेरित मानव वेलफेयर सोसाइटी द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने हेतु शुद्ध शीतल जल प्याऊ का उद्घाटन दिनांक 18 मई 2026, सोमवार प्रातः 10:00 बजे किया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया ने अपने करकमलों द्वारा प्याऊ का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में गुप्तेश्वर मंडल अध्यक्ष विनय शर्मा संस्था के अध्यक्ष कुमार नागदेव, महासचिव संजय सपरा, गिरवई यूनियन अध्यक्ष गोपाल मोटवानी, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमर मखीजा, मखीजा लघु भारतीय उद्योग के कोषाध्यक्ष रोहित
सपरा नंदलाल सुनेजा, देवानंद तनवानी, सुशील बेरानी, अशोक कुकरेजा, तुलसीदास सधवानी, शिव मोहन अग्रवाल, पंजाबी परिषद के महामंत्री गोपाल सूरी, बबीता डाबर, वंदना खटीक, सरोज भदोरिया, अंकित दीक्षित, कमल रजक, संजय दीक्षित, राकेश कुशवाह, सतीश कौरव, हर्ष मोरयानी सहित अनेक गणमान्य एवं क्षेत्रीय जनता भारी संख्या में उपस्थित रहे।