पेट्रोल-डीजल की बचत करने कलेक्टर ने अधिकारियों को वाहन शेयरिंग के लिये कहा

ग्वालियर। शासन की मंशा के अनुरूप पेट्रोलियम पदार्थों की बचत को बढ़ावा देने के लिए ग्वालियर जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जिले में पदस्थ सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
कलेक्टर श्रीमती चौहान ने अधिकारियों से कहा है कि भ्रमण के दौरान अलग-अलग वाहनों का उपयोग करने के बजाय वाहन शेयरिंग की व्यवस्था अपनाई जाए। साथ ही कार्यालय आने-जाने में भी अधिक से अधिक वाहन साझा करने पर भी उन्होंने जोर दिया है। कलेक्टर ने कहा कि इस पहल से पेट्रोल-डीजल की बचत के साथ-साथ अनावश्यक खर्च में कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। जिला प्रशासन ने सभी विभागों से इन निर्देशों का गंभीरता से पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

posted by Admin
38

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->