कबाड़ और गाड़ियों की सीट बनाने वाले गोदाम में आग लगी

ग्वालियर। शहर के सागरताल क्षेत्र में सोमवार सुबह एक कबाड़ और गाड़ियों की सीट बनाने वाले गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि इसकी तपन से पड़ोस में स्थित जिम की कुछ मशीनें तक पिघल गईं। दमकल की 15 गाड़ियों ने लगातार पानी की बौछार कर आग को शांत किया।
सागरताल क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 5 बजेएक कबाड़ और गाड़ियों की सीट बनाने वाले गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम में गाड़ियों की सीट बनाने के लिए भारी मात्रा में फोम और कबाड़ भरा था, जिसने आग को चंद मिनटों में विकराल बना दिया। आसपास आग से अफरा तफरी मच गई। लोगों ने पुलिस और दमकल दस्ते को सूचना दी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास की जिम की मशीनें और उपकरण गर्मी से खराब हो गए। लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर पुरानी छावनी और फायर मुख्यालय से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और तत्काल आग पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू किया।
हादसा स्थल से महज दो-तीन मकान छोड़कर ही एक पेट्रोल पंप और पास में ही रजवाड़ा मैरिज गार्डन स्थित है। दमकल की 15 गाड़ियों ने लगातार पानी की बौछार कर आग को शांत किया। यहां बता दें कि रिहायशी इलाकों और घनी बस्तियों में गोदाम बनाने पर सख्त पाबंदी है, इसके बावजूद ग्वालियर में धड़ल्ले से कबाड़ गोदाम चल रहे हैं।

posted by Admin
23

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->