तिराहा पर रखा मौत का पहिया ?

(रविकांत दुबे)
ग्वालियर| अगर आप शहर के व्यस्तम मार्ग कम्पू से शिवपुरी लिंक रोड की और आ जा रहे है तो सावधान हो जाये क्योंकि इस मार्ग पर पड़ने वाले तिराहे पर रखा है मौत का पहिया|
शहर के सबसे व्यस्तम मार्ग कम्पू , हज़ार बिस्तर अस्पताल , एस ए एफ रोड,चिरवाई नाका शिवपुरी लिंक रोड है जहाँ रोज़ाना सुबह से देर रात तक हज़ारों की तादाद मे दो पहिया से ले कर दस पहिया वाहन तक की आवाजाही बनी रहती है,  इस मार्ग पर सेकड़ो की संख्या मे स्कूल की लम्बी बसे निकलती है! सबसे आश्चर्य की बात है की इसी मार्ग पर अगल बगल यातायात और कम्पू पुलिस थाना है!  इनके ठीक सामने तिराहा है, जो आमखो, कमला राजा महाविद्यालय, ज्याआरोग्य चिकित्सालय, गुढ़ा गुढ़ी नाका और शिवपुरी लिंक रोड की ओर जाता है| पास मे स्थित तिराहा पर एक ट्रैक्टर का विशाल ओर दैत्यकार पहिया रखा हुआ है, जो ट्रैफिक बूथ का काम कर रहा है| यदि किसी वाहन चालक ने मोड़ने मे आसावधानी की वह सीधे इस पहिये से टकरा कर चोटिल हो जाता है| रोज़ाना सुबह से रात तक ज्यादा तर दो पहिया वाहन चालक टकरा रहे है! शाम से रात घिरते घिरते यह दैत्यकार काला पहिया अदृश्य की भांति चालक को दिखाई नहीँ देता,पहले इस पर रेडियम की पतली परत लगा दी गई थी जिससे वाहन की हेड लाइट की रौशनी मे दूर से चमके| 
कुछ दिन तो सब ठीक ठाक रहा, अब उस पहिये से रेडिम की परत हट चुकी है जो वाहन चालकों को अपनी ओर आने से टकरा कर चोटिल हो जाते है! कई चालकों की  शरीर की हड्डी टूट चुकी है| साथ वाहन की टूट फूट हुई सो अलग| यहाँ दोनों थानो की पुलिस वाहन चेकिंग के लिए खडे हो कर चेकिंग पॉइंट लगा कर कड़े से चेक करते जरूर हे| दिनों थानो के जिम्मेदार सिपाही से लेकर अधिकारी तक इस तिराहे पर ट्रैफिक बूथ निर्माण के लिए प्रस्ताव संबंधित विभाग को भेजनें का प्रयास नहीँ किये ! यदि किये होते तो अभी तक बूथ निर्माण हो जाता|

posted by Admin
7

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->