जयंती पर शनि मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, न्याय के देवता की पूजा अर्चना की
ग्वालियर। न्याय और कर्मफल के देवता भगवान शनिदेव की जयंती शनिवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस बार शनि जयंती के साथ अमावस्या और वट सावित्री व्रत का दुर्लभ संयोग बनने से धार्मिक महत्व और बढ़ गया है।
शनि जयंती पर ग्वालियर के सभी शनि देव मंदिरों पर सुबह से ही सैंकड़ों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने पूजा अर्चना की। भक्त शनिदेव भगवान को काले तिल, तेल पुष्प चढ़ाकर घर परिवार में सुख शांति लंबी उम्र की कामना की। बहोड़ापुर स्थित प्राचीन नवग्रह मंदिर पर पूजा अर्चना करने पहुंचे भक्तों का कहना था कि उन्होंने नवग्रह मंदिर पर शनि देव भगवान की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। यह प्राचीन मंदिर है जहां पर हर शनिवार अगर कोई भक्त आकर कोई भी मनोकामना मांगता है तो भगवान शनि देव प्रसन्न होकर उसकी मनोकामना पूरी कर देते हैं भगवान उसके पूरे कष्ट हर लेते हैं। ग्वालियर का य प्राचीन नवग्रह मंदिर करीब डेढ़ सौ साल पुराना है। यह मंदिर सिंधिया स्टेट पर बिछाई गई नैरोगेज ट्रेन के लिए बिछाई गई रेलवे लाइन पटरी के नजदीक बना है। इस मंदिर पर शनिवार को सैंकड़ों की संख्या में भक्ति दर्शन करने पहुंचते हैं। यह मंदिर शहर में सबसे प्राचीन मंदिर है।