मंत्रीमंडल में कभी भी बदलाव, एक मंत्री व एक पूर्व मंत्री राज्यसभा जाएंगे?

भोपाल। मध्यप्रदेश मंत्रीमंडल में शीघ्र फेरबदल की खबरों के चलते अब ऐस माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव अब कभी भी मंत्रियों के विभागों में बदलाव कर सकते है और चार से पांच मंत्रियों की जगह नये चेहरों को मौका दे सकते हैं। इसमे यह भी खबर है कि एक वरिष्ठ मंत्री को राज्यसभा भेजे जाने की तैयारी है, वहीं एक दिग्गज पूर्व मंत्री को भी राज्यसभा भेजा जा सकता है। 
कुल मिलाकर मंत्रीमंडल फेरबदल में 5 या 6 मंत्रियों को बदला जा सकता है और कुछ के विभाग भी बदले जा सकते हैं। लगभग 6 नये चेहरों को मंत्रीमंडल में लेने की तैयारी है। वहीं एक चर्चित मंत्री से भी सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद इस्तीफा लिया जा सकता है। वैसे यहां यह बता दे कि मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव जल्द ही विभागवार मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा वन टू वन बैठकर करने वाले हैं। जिससे बड़बोले और विभागीय कामकाज सही न करने वाले व केवल ट्रांसफरों में उलझे रहने वाले मंत्री घर बिठाये जा सकते है। जिन नये मंत्रियों की आमद हो सकती है उसमे दो पूर्व वरिष्ठ मंत्री है व चार ऐसे मंत्री होंगे, जो पहली बार मंत्रीमंडल में शामिल होंगे। 
कुल मिलाकर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव मंत्रीमंडल में विभाग व फेरबदल कर अपनी सरकार की साफ सुथरी छवि बनाये रखना चाहते हैं। उनके निकटवर्ती सूत्रों का भी कहना है कि वह राज्य में ट्रांसफर उद्योग के नाम पर मंत्रियों व उनके एजेंटों पर भी निगाह रखे हैं। इसी कारण ट्रांसफरों की संख्या भी सीमित ही रखना चाहते हैं। 

posted by Admin
302

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->