आईपीएस विदिता डागर की पदोन्नति, ली द्वितीय वाहिनी कमांडेंट की कमान

ग्वालियर। आईपीएस विदिता डागर ने पुलिस अधीक्षक रैंक पर पदोन्नत होकर द्वितीय वाहिनी एसएएफ में कमांडेंट के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्हें आईजी अरविंद सक्सैना और डीआईजी असित यादव ने शुभकामनाएं दी। हाल ही में हुए प्रमोशन के बाद उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। कमांडेंट का पदभार ग्रहण करने पर द्वितीय वाहिनी परिसर में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने उनका स्वागत किया। 
आईपीएस विदिता डागर इससे पहले ग्वालियर मंे ही पुलिस मंे एएसपी की जिम्मेदारी संभाल रही थी। वह विभिन्न जिलों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुकी हैं। द्वितीय वाहिनी जैसी महत्वपूर्ण यूनिट की कमान महिला अफसर को मिलने से विभाग में उत्साह है। एसएएफ  बटालियन लॉ एंड ऑर्डर, वीआईपी सुरक्षा और विशेष अभियानों में अहम भूमिका निभाती है। पदभार ग्रहण के बाद कमांडेंट विदिता डागर ने बटालियन के अधिकारियों से परिचय लिया। विदिता डागर की फील्ड पोस्टिंग के दौरान क्राइम कंट्रोल और महिला सुरक्षा के मामलों में उन्होंने प्रभावी काम किया है।

posted by Admin
15

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->