जेसीआई का न्यू मेंबर ओरियेंटेशन कार्यकम आयोजित
ग्वालियर। जेसीआई द्वारा वर्ष 2026 में संस्था से जुड़े 21 नवीन सदस्यों के लिए न्यू मेंबर ओरियेंटेशन कार्यकम का आयोजन स्थानीय होटल में किया गया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष एवं नेशनल ग्रेजुएट जेसी रमेश श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष जेसी साकेत गुप्ता एवं सह प्रशिक्षक पूर्व अध्यक्ष जेसी नीलेश बिंदल ने नवीन सदस्यों को जेसीआई से संबंधित सभी जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में नवीन संस्था सदस्यों ने अपनी स्पाउस के साथ बेहद उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष जेसी संदीप अग्रवाल, जेसी मानव मेहरा, जेसी वरुण अग्रवाल, जेसी दीपांश गुप्ता, जेसी आनंद शर्मा, अध्यक्ष जेसी कपिल अग्रवाल, मानसेवी सचिव जेसी विजय अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे।