sandhyadesh

चेक लिस्ट के अनुसार स्वच्छता सर्वेक्षण की करें तैयारी: निगमायुक्त

ग्वालियर स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने अधिकारियों की बैठक ली । बैठक ने निगमायुक्त ने चेक लिस्ट अनुसार सभी तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।  बाल भवन के एक्यूआई सेंटर में आयोजित स्वच्छता कार्यशाला में अपर आयुक्त टी प्रतीक राव, उपायुक्त मुकेश बंसल, मुख्य स्वच्छता अधिकारी डॉ. वैभव श्रीवास्तव, वार्ड मॉनिटर, स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित अन्य सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक में निगम आयुक्त संघ प्रिय ने सभी विभागीय एवं क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने वार्डों में सीटीपीटी, सीएनडी बेस्ट, रोड मार्किंग, डिवाइडर मेंटेनेंस, वॉल पेंटिंग, साइन बोर्ड, पैचवर्क एवं कंपोस्टिंग जैसी व्यवस्थाओं को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण की चेक लिस्ट के अनुरूप सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से किए जाएं। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी वार्डों में सीवर ढक्कनों की पेंटिंग, हॉकर्स जोन की सफाई एवं मार्किंग, फ्लाईओवर क्षेत्रों की सफाई एवं चित्रकला, शासकीय विद्यालयों के शौचालयों की सफाई एवं डस्टबिन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही सार्वजनिक नलों पर जाली लगाना, दीवारों की पेंटिंग तथा शहर के प्रमुख चौराहों पर स्थापित वेस्ट-टू-आर्ट संरचनाओं पर लाइटिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने ने आईईसी टीम को निर्देशित किया कि नागरिकों से अधिकतम सिटीजन फीडबैक प्राप्त करना सुनिश्चित किया जाए, जिससे स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके। इसके साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही आईईसी टीम सीटीपीटी का निरीक्षण कर चेक लिस्ट बनाये और संबंधित अधिकारी को अवगत कराये। 

posted by Admin
20

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->