कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्रियों को फेसबुक पर अपशब्द लिखने वाले पर कार्रवाई को लेकर एसएसपी को ज्ञापन सौंपा
ग्वालियर। कांग्रेस लीगल सेल के अध्यक्ष विकास शर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह को आवेदन दिया जिसमें कथित कांग्रेस नेता मनोज सेन द्वारा फेसबुक पर कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं कमलनाथ के बारे में अप शब्द लिखे हैं। विकास शर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से आरोपी मनोज सेन के विरूद्ध कडी कार्रवाई करने की मांग की। इस अवसर पर कांग्रेस लीगल सेल के विकास शर्मा एडवोकेट, चैन सिंह राजपूत ,देशराज भार्गव एडवोकेट ,शुभांग दीक्षित एडवोकेट, बृजेश तिवारी, आकाश वर्मा एडवोकेट, प्रमोद सूर्यवंशी, शिवा सिंह तोमर एडवोकेट, आकाश दुबे ,अंकित वशिष्ट एडवोकेट, राम अवतार इंदौरिया एडवोकेट आदि लीगल सेल के अधिवक्ता मौजूद रहे।