रामू की छाया भी हावी, मैडम नाम की पूरा खेल रामू का
(अजय मिश्रा)
ग्वालियर / भोपाल। नगर निगम की लाल बिल्डिंग में अभी भी अपने रामू भाई की छाया ही चल रही हैं। पानी वाले महकमे की मैडम जी पूरी तरह रामू भाई की शार्गिदी में है और रामू भाई ही सारी फाइलें बनाकर खेल में लगे हैं।
आपको बता दें कि सेवानिवृत्ति के बाद संविदा नियुक्ति और फिर अमृत योजना का मलाईदार काम रामू भाई को इतना भा गया है कि अब संविदा नियुक्ति समाप्त हो जाने के बाद भी अपने रामू जेंटलमैन बन गये है और अमृत योजना का प्रभार लिये मैडम से अपने इशारे पर ही सारा काम सेटिंग हो जाने के बाद करवाते हैं। लंबी चैड़ी अमृत की फाइल रामू तैयार करते है और मैडम जी केवल उस पर चिड़िया बिठाती हैं। पीएचई वाले लोगों का कहना है कि यदि वर्तमान की अमृत योजना की फाइलें लोकायुक्त या ईओडब्ल्यू जांच में ले तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा।
कुल मिलाकर रामू भाई का जलवा कायम है और उनके समकक्ष रहे दूसरे अधिकारी परेशान है। मेहनत दूसरे अधिकारी कर रहे है और रामू मलाई उड़ाने में लगे हैं। कुछ लोग कह रहे है कि रामू ने मैडम के आफिस में मिर्ची नींबू लगाकर टोटका कर दिया है, जिससे मैडम जी भी उनकी गलत कामों व गलत फाइलों पर बिना देखे काले जादू में फाइलों पर हस्ताक्षर कर देती है। अब मैडम जी को कौन समझाये कि कभी गड़बड़ी पकड़ी गई तो रामू नहीं मैडम जी आप जांच के दायरे में होंगी।