आजीवन सदस्यता ली, ब्राह्मण जनेऊ संस्कार के रजिस्ट्रेशन का आज होगा शुभारंभ
ग्वालियर । सकल ब्राह्मण महासमिति के प्रधान कार्यालय में आज श्रीमती माया मुकेश भारद्वाज, अजय शंकर शुक्ला ने समिति के पदाधिकारी के समक्ष आजीवन सदस्यता ग्रहण की।
ग्वालियर में पहली बार निशुल्क ब्राह्मण जनेऊ संस्कार समारोह भड़रिया नवमी 23 जुलाई को सनातन धर्म मंदिर में आयोजित किया गया है। इसके रजिस्ट्रेशन निशुल्क दिनांक 6 मई को सायंकाल ठीक 4:00 बजे दौलतगंज स्थित अग्रसेन पार्क के सामने,पारख जी का बाड़ा श्री नाग देवता रामेश्वरम मंदिर पर पूजा अर्चना करने के साथ शुभारंभ किया जाएगा ।यह पहला मौका है जब सकल ब्राह्मण महासमिति ब्राह्मण समाज के बालकों को जनेऊ संस्कार के लिए प्रेरित कर रही है।
इस अवसर पर सकल ब्राह्मण महासमिति के संस्थापक डॉक्टर जयवीर भारद्वाज अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा संयुक्त अध्यक्ष गिरीराज गुरुजी, श्याम बाबू शर्मा,संगठन मंत्री ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री , दिनेश पाराशर, कार्यालय मंत्री देवेंद्र कुमार पाठक, महिला संरक्षिका अंजू दीक्षित आशा त्रिपाठी किरण मिश्रा, प्रीति शर्मा,रेनू शर्मा, डॉक्टर सरिता त्रिपाठी सहित अनेकों उपस्थित थे।
निशुल्क ब्राह्मण जनेऊ संस्कार रजिस्ट्रेशन शुभारंभ भगवान शिवशंकर, श्री राम सहित नागदेवता पूजन समारोह वैदिक मंत्रोच्चारण से सनाढ्य सभा के वरिष्ठ डॉक्टर केशव पांडेय के मुख्य आतिथ्य में तथा मुख्य वक्ता कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष अरविंद शुक्ला , आदि गौड ब्राह्मण सभा के पूर्व अध्यक्ष गिरिराज गुरुजी, भार्गव समाज के पूर्व अध्यक्ष श्याम बाबू शर्मा जी होंगे।
विशिष्ट अतिथि सकल ब्राह्मण महासमिति की संरक्षिका श्रीमती सुधा दीक्षित, डॉक्टर वंदना भूपेंद्र प्रेमी,श्रीमती अनीता रिछारिया,अध्यक्ष वीना भारद्वाज जी होगी।
सभी विप्रजन ,मातृशक्ति, युवा शक्ति से भाग लेने की अपील की है। उपरोक्त जानकारी शुभारंभ समारोह के संयोजक लोकेश शर्मा, मीडिया प्रभारी योगेंद्र दीक्षित ने दी।