वर्षा पूर्व नालों की सफाई कराये जाने के संबंध में सभापति तोमर ने लिखा निगमायुक्त को पत्र
ग्वालियर । वर्षा से पूर्व नालों की सफाई एवं जल भराव वाले स्थलों को चिन्हित किये जाने के संबंध में सभापति श्री मनोज तोमर ने निगमायुक्त को पत्र लिखकर अवगत कराया है।
सभापति मनोज तोमर द्वारा लिखे गए पत्र के माध्यम से बताया कि पूर्व की भांति वर्षा से पूर्व शहर के विभिन्न नालों की सफाई एवं जलभराव वाले स्थलों को चिन्हित किया जाकर उनके समाधान हेतु अभी से आवश्यक सफाई कार्य कराया जाना अति आवश्यक है। इसी संदर्भ में विगत दिनों वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से माननीय मंत्री, नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा भी चर्चा की जाकर शहर के विभिन्न नालों की सफाई कार्य हेतु निर्देशित किया गया है।
तद्नुक्रम में शहर के ऐसे समस्त नालों की सफाई का कार्य अभी से प्रारंभ किये जाने की कार्यवाही की जावे जिनसे बर्षा के समय पानी का बहाव अवरूद्ध होकर शहर में जल भराव की स्थिति निर्मित न हो। इसके अलावा ऐसे स्थलों को भी चिन्हित किया जाकर कार्यवाही प्रारंभ की जावे, जहां पर बर्षा के समय जल भराव होकर नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।