sandhyadesh

आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने अपने स्टूडियो में फांसी लगाई

जाने-माने आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने बुधवार सुबह खुदकुशी कर ली। उनके मैनेजर ने बताया कि उन्होंने मुंबई के नजदीक कर्जत में अपने एनडी स्टूडियो में सुबह करीब 3.30 बजे फांसी लगाई। उनकी उम्र 58 साल थी। वे अपना ज्यादातर वक्त इसी स्टूडियो में बिताते थे।
सूत्रों ने बताया कि देसाई मंगलवार रात 10 बजे अपने कमरे में चले गए थे। आज सुबह काफी देर तक जब वो बाहर नहीं आए तो उनके बॉडी गार्ड और दूसरे लोगों ने दरवाजा खटखटाया। खिड़की से देखा गया तो देसाई का शव पंखे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने अब तक 10 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। आत्महत्या की 2 वजहें सामने आ रही हैं। एक आर्थिक तंगी, दूसरी मेडिकल प्रॉब्लम। हालांकि अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। महाराष्ट्र के विधायक महेश बाल्दी ने बताया कि वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी आत्महत्या की ये वजह हो सकती है।

posted by Admin
1296

Advertisement

Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->