अंचल के कई भाजपाई दिग्गज जा सकते हैं कांग्रेस में

आजकल ग्वालियर चंबल अंचल की फिजा में चुनावी हवा घुल गई है। हर कोई टिकट के लिये जोरआजमाईश करने में जुटा है। भाजपाई खेमे में सबसे ज्यादा टिकटों को लेकर घमासान मचा है, क्योंकि चार सूची आने के बाद अब पांचवीं का इंतजार है। टिकट के दावेदार दिल्ली, भोपाल और नागपुर में डेरा डाले है। इधर अब यह खबर आ रही है कि टिकट ना मिलने की उम्मीद कई दिग्गज भाजपाईयों को है। जिसको लेकर अब उनके मन कमल दल से भंग होता जा रहा है। एक सूत्र बताता है कि कई दिग्गज भाजपाई कांग्रेस में जा सकते है। जिसके चलते कांग्रेस भी वेट एंड वाच की स्थिति में है और अपनी सूची इसी के चलते रोक कर चल रही है। संभवतः नाराज भाजपाईयों के कांग्रेस में शामिल होने के इंतजार में कांग्रेस नेतृत्व है। 

posted by Admin
2651

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->