सुव्यवस्थित यातायात ही शहर की पहचान होती हैः आईजी सक्सेना

ग्वालियर। किसी भी शहर का यातायात ही उस शहर की पहचान होती है और सुव्यवस्थित यातायात की वजह से ही शहर की एक अच्छी इमेज बनती है। इसलिए सीमित संसाधनों में ही शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के हमे प्रभावी प्रयास करने होंगे। पुलिस अधिकारियों को अपराध की तरह यातायात को भी गंभीरता से लेने की आवश्यकता है, क्योंकि यातायात व्यवस्था से आम आदमी का सीधा वास्ता है। पुलिस अधिकारी शहर में ऑटो, ई-रिक्शा के मार्गों को व्यवस्थित करने के साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई करें। यह बात पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में ‘‘यातायात व्यवस्था संबंधी’’ बैठक में पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन अरविन्द कुमार सक्सेना ने कही। 
बैठक में आईजी ग्वालियर जोन अरविन्द कुमार सक्सेना ने उपस्थित यातायात के पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी शहर का यातायात ही उस शहर की पहचान होती है और सुव्यवस्थित यातायात की वजह से ही शहर की एक अच्छी इमेज बनती है। इसलिए सीमित संसाधनों में ही शहर की यातायात व्यवस्था  को सुदृढ़ बनाये रखने के प्रभावी प्रयास करने होंगे। पुलिस अधिकारियों को अपराध की तरह यातायात को भी गंभीरता से लेने की आवश्यकता है क्योंकि यातायात व्यवस्था से आम आदमी का सीधा वास्ता है। आईजी ने शहर में ऑटो, ई-रिक्शा के मार्गों को व्यवस्थित करने के साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश उपस्थित पुलिस अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि यातायात पुलिस को स्थानीय थानों से समन्वय स्थापित कर यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के प्रयास करना चाहिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने कहा कि आगामी होली त्योहार को देखते हुए सभी को यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है और सभी की फील्ड में प्रभावी उपस्थित होना चाहिए और यातायात पुलिस क्षेत्र के थानों से समन्वय स्थापित कर हुड़दंग करने वालों पर प्रभावी कार्यवाही करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक (यातायात) कृष्ण लालचंदानी, डीएसपी यातायात अजीत सिंह चैहान उपस्थित थे। बैठक के प्रारम्भ में आईजी द्वारा शहर के तीनों क्षेत्रों के यातायात के थाना प्रभारियों से उनके क्षेत्र की यातायात व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की और उपस्थित अधिकारियों से यातायात सुधार हेतु सुझाव प्राप्त किये।  

posted by Admin
14

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

00000-00000

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Ankit Singhal

!-- Google Analytics snippet added by Site Kit -->