नारी का सम्मान सिर्फ एक दिन या मंच तक ही सीमित ना रह जाएः जयप्रकाश राजौरिया

ग्वालियर। नारी उत्थान एवं जन कल्याण संगठन की संस्थापक नम्रता सक्सेना ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मिनी स्टेडियम दर्पण कॉलोनी में आधा सैकड़ा से अधिक किशोरियों और नारियों का सम्मान किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जय प्रकाश राजौरिया, शिव सिंह यादव, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ खोजेमा सैफी, सहायक नोडल खेल अधिकारी नगर निगम विजेता सिंह चैहान उपस्थित थे। 
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि नारी का सम्मान हमेशा होना चाहिए यह एक दिन या दो चार मंच तक ही नहीं सिमट जाना चाहिए। नारी का वर्चस्व हर क्षेत्र में है। नारी के त्याग और उसके कर्तव्य पथ के आगे किसी भी उपलब्धि का कोई मूल्य नहीं है। पुरुष चाहे पति हो या बेटा बिना नारी की मेहनत और त्याग से वह अपनी मंजिल नहीं पा सकता। घर और घर के बाहर की सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चला पाने की जो कला ईश्वर ने नारी को दी है उसके सामने सब नतमस्तक हो जाते है। नारी के उपकार चाहे वह मां के रूप, चाहे बहन के रूप में सखी के रूप में या पत्नी बेटी के रूप में हो उनको कम नहीं आंका जा सकता है। महिलाएं हर क्षेत्र में अपना संपूर्ण योगदान दे रहीं है। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी तृप्ति भटनागर, जेएएच अधीक्षक डॉ सुधीर सक्सेना, अनिल श्रीवास्तव क्षेत्राधिकारी, अविनाश भटनागर हॉकी प्रशिक्षक, संगीता दीक्षित हॉकी प्रशिक्षक, दिव्यांशी बघेल हॉकी प्रशिक्षक, भाजपा नेात विनोद शर्मा, राजू पलैया, पार्षद गिर्राज कंषाना, नारी उत्थान की संस्थापक नम्रता सक्सैना, डॉ खोजेमा सैफी सहित पुष्पलता, पूनम सक्सैना, राहुल सक्सैना, श्वेता सक्सैना, संजय बंसल, ईश्वर शाक्य, सत्येंद्र भदौरिया, रेखा सक्सेना, जितेन्द्र सिंह, देवेंद्र सिंह, उत्कर्ष, सिद्धि उपस्थित थे।

posted by Admin
22

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

00000-00000

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Ankit Singhal

!-- Google Analytics snippet added by Site Kit -->