ब्राह्मण समाज सदैव परमार्थ के कार्यों में अग्रणीय रहा हैः राजौरिया

 ग्वालियर। सर्व ब्राह्मण महासंघ ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त शहर अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, वरिष्ठ पत्रकार डा. केशव पाण्डेय और डॉ. अशोक मिश्रा का सम्मान किया। सम्मान के रूप में उन्हें शॉल, श्रीफल, सम्मान पत्र भेंट किया गया।  
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त शहर जिलाध्यक्ष पं. जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदैव सर्व समाज के कल्याण के लिये कार्य किया। समाज द्वारा जो सम्मान मेरा किया उससे मुझे ओर अधिक समाजसेवा के पथ पर चलने की ऊर्जा प्राप्त होगी। डॉ. अशोक मिश्रा ने कहा कि सम्मान का कोई मोल नहीं होता यह तो अनमोल होता है ब्राह्मण समाज द्वारा जो सम्मान दिया गया इससे समाज में सकारात्मक आती है। इस अवसर पर महासंघ के अध्यक्ष इंजी. एस.के. शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा, ब्राह्मण उपवर्ग व संगठन के अध्यक्ष रामबाबू कटारे, अशोक शर्मा, किशन मुदगल, डॉ जयवीर भारद्वाज, श्रीराम शर्मा,राजेश नायक, शशिकांत दीक्षित, राम पाठक, नरेंद्र कुमार शर्मा, आरडी रिछारिया, राजीव पस्तोर, अशोक पांडे, रवि आनंद गौड़, पंकज पाठक, विजय शर्मा, धीरेंद्र तिवारी, पंकज सोनकिया, सोनू बाजपेयी, संगम भार्गव, दीपक शर्मा, डॉ मुन्नालाल शर्मा, रेखा त्रिपाठी पार्षद, शीला दीक्षित, देवेंद्र दुबे, अतुल पांडे, अशोक बबेले, धर्मेन्द्र गौड़, अवनीश गौड़, दिलीप पांडे, अतुल तिवारी, गिरीश भटेले, भानु व्यास, प्रकाशवीर शर्मा, मनोज त्रिपाठी, अतुल बोहरे, सुभाष त्रिपाठी, अतुल पांडे, राममोहन तिवारी, भूदेव शर्मा, मुकेश गोस्वामी, अभिषेक द्विवेदी, सतीश शर्मा, हर्षवर्धन सिरोठिया उपस्थित थे। संचालन महामंत्री रामनारायण मिश्रा एवं आभार कोषाध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा ने किया।

posted by Admin
27

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

00000-00000

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Ankit Singhal

!-- Google Analytics snippet added by Site Kit -->