अपर आयुक्त ने किया संपत्तियों का सत्यापन
ग्वालियर। अपर आयुक्त सम्पत्तिकर अनिल दुबे ने मंगलवार को शिवपुरी लिंक रोड में पांच हजार वर्ग फुट से अधिक 10 सम्पत्तियों को सत्यापन किया। निगम आयुक्त अमन वैष्णव के निर्देशन में निगम के अपर आयुक्त अनिल दुबे द्वारा पांच हजार वर्ग फुट से अधिक की संपत्तियों का सत्यापन किया जा रहा है। जिसके क्रम में मंगलवार को अपर आयुक्त द्वारा शिवपुरी लिंक रोड पर 10 सम्पत्तियां सत्यापित की गई। अपर आयुक्त दुबे ने बताया कि उनके द्वारा निरंतर बडी सम्पत्तियों को निरीक्षण किया जाकर सम्पत्तिकर की जांच की जा रही है।