sandhyadesh

शहर के आवारा कुत्तों की नसबंदी का काम युद्ध स्तर पर कराएँ : कलेक्टर

ग्वालियर  जिले में एनीमल बर्थ कंट्रोल (डॉग) के नियमों को जिले में प्रभावी बनाएं। साथ ही नगर निगम द्वारा सम्पूर्ण ग्वालियर शहर के आवारा कुत्तों (स्ट्रीट डॉग) की नसबंदी का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जाए। इसका असर जमीन पर दिखाई देना चाहिए। यह बात कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जिला पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में कही। उन्होंने नगर निगम एवं पशु चिकित्सा विभाग आपसी समन्वय बनाकर यह काम करे। साथ ही मॉनीटरिंग के लिये संयुक्त समिति गठित की जाए। 
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला पशु कल्याण समिति की बैठक भी आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर श्रीमती चौहान ने उप संचालक पशुपालन को निर्देश दिए कि जिले के हर विकासखंड के 5 – 5 ग्रामों में पशु चिकित्सा एवं पशु बांझ निवारण शिविर लगाए जाएं। उन्होंने उप संचालक पशुपालन एवं उनके अधीनस्थ 5 पशु चिकित्सालयों में सीसीटीव्ही कैमरे लगवाने के निर्देश भी दिए। साथ ही पशु चिकित्सा संस्थाओं की रंगाई-पुताई व शाइन बोर्ड लगवाने की हिदायत भी दी। उन्होंने पशु चिकित्सा संस्था हेमसिंह की परेड पर रेडक्रॉस की मदद से मेडीकल स्टोर शुरू कराने के लिये भी कहा। मंगलवार को यहाँ कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित हुईं इन दोनों बैठकों में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार, उप संचालक पशुपालन डॉ. व्ही के शर्मा, नगर निगम के नोडल अधिकारी एबीसी सेंटर डॉ. अनुज शर्मा तथा जिले के सभी विकासखंडों के पशु चिकित्सा अधिकारी मौजूद थे। 

posted by Admin
506

Advertisement

Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->