सकल ब्राह्मण महासमिति का निर्णय: 4 को ब्राह्मणों की निशुल्क लाइब्रेरी का शुभारंभ होगा

पंजीयन उप केंद्र एवं श्रीराम कथा का भूमिपूजन सम्पन्न,
ग्वालियर ।  सकल ब्राह्मण महासमिति एवं ब्राह्मण सभा मुरार की बैठक भगवान परशुराम मंदिर घास मंडी,मुरार में ब्राह्मण सम्मेलन का पंजीयन उप केंद्र का शुभारंभ एवं श्रीराम कथा का भूमिपूजन समारोह में अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  राकेश कुमार त्यागी के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ । समारोह की अध्यक्षता सकल ब्राह्मण महासमिति के संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज ने की । 
विशेष अतिथि के रूप में ब्राह्मण सभा मुरार के अध्यक्ष राम पाठक, कार्यक्रम संयोजक नरेश कटारे , कान्यकुब्ज ब्राह्मण मंडल के अध्यक्ष शशीकांत दिक्षित, भार्गव ब्राह्मण समाज, डबरा के पूर्व अध्यक्ष रामसहाय पाठक, ब्राह्मण महिला सभा मुरार की अध्यक्षा श्रीमती कांता शर्मा, सुधा दीक्षित ने भगवान श्री परशुराम जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
13 बार निशुल्क ब्राह्मण युवक युवती एवं परिवार परिचय सम्मेलन के पंजीयन उप केंद्र का शुभारंभ किया। 
        मुख्य अतिथि आसान से अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष  राम कुमार त्यागी ने कहा कि ग्वालियर में ब्राह्मण समाज की सक्रियता अधिक है 22 अक्टूबर से भगवान श्री राम कथा भगवान श्री परशुराम मंदिर , मुरार पर होना ,वही सकल ब्राह्मण समाज को एकजुट करते हुए 13 वां परिचय सम्मेलन 25 दिसंबर को भारत रत्नों की जयंती पर करना सराहनीय है ।

       कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्थापक डॉक्टर जयवीर भारद्वाज ने कहा कि ग्वालियर में ब्राह्मण बालक बालिकाओं को अध्ययन करने के लिए सबसे बड़े कोचिंग सेंटरों के पास निशुल्क लाइब्रेरी का शुभारंभ महर्षि विश्वामित्र जी की जयंती 4 नवंबर को श्री संतोष भवन, पड़ाव लक्ष्मीबाई कॉलोनी पर समाजसेवी श्री ओ पी पाठक के मार्गदर्शन में निशुल्क किया जाएगा जिससे समाज के बालक बालिकाएं शिक्षा हेतु अध्ययन आसानी से कर सकें। इसके लिए कोई शुल्क निर्धारित नहीं किया है ,रजिस्ट्रेशन के केवल ₹5 लिए जाएंगे। 
     विशिष्ट अतिथि राम पाठक और नरेश कटारे ने कहा कि 22 अक्टूबर को 10:30 बजे केडीजे हॉस्पिटल के पास, श्री राम जानकी मंदिर से श्रीराम कथा की कलश एवं शोभा यात्रा में सैकड़ो धर्म प्रेमी शामिल होंगे श्री राम कथा 22 से 30 तक भगवान श्री परशुराम मंदिर घास मंडी मुरार पर दोपहर 1:00 बजे से 5:00 बजे तक होगी। 
          कार्यक्रम में नरेश कटारे,राम पाठक.मनोज त्रिपाठी. डा.मुन्ना लाल शर्मा. शशिकांत दीक्षित. विजय शर्मा.मनोज दुवे.रामवावू शर्मा. नरेश पचोरी सूरों.जे .पी.शुक्ला. रामवावू सीरोठिया.जुगलकिशोर पाठक.शैलेन्द्र दीक्षित, रामसहाय पाठक,ओम पाठक,कान्ता शर्मा. सुधा दीक्षित, रेनू शर्मा,शशि व्यास.रश्मी शर्मा. माया शर्मा. राधा शर्मा.सहित अनैको उपस्थित थे।
         संचालन रामबाबू शर्मा ने किया। आभार नरेश पचौरी सूरो ने माना।

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

00000-00000

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Ankit Singhal

!-- Google Analytics snippet added by Site Kit -->