निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण देखी स्मार्ट सिटी की सड़कें

ग्वालियर  निगम आयुक्त अमन वैष्णव ने नगर निगम और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ शहर के अनेक स्थलों का निरीक्षण किया । इस दौरान निगम आयुक्त ने कलेक्ट्रेट के पीछे से अलापुर गांव तक बनाई गई सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्मार्ट सिटी और नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने बरा गांव में कचरा डंपिंग साइड को खत्म कर बनाए गए नवीन पार्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त विजय राज, मुनीश सिंह सिकरवार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
निगम आयुक्त अमन वैष्णव ने कलेक्ट्रेट से लेकर अलापुर गांव तक स्मार्ट सिटी द्वारा बनाई गई सड़क निर्माण कार्य को देखा  इस दौरान उन्होंने नगर निगम और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को निर्देश दिए की वह समन्वय बनाकर कार्य करें। साथ ही नालियों का ढलान ठीक होना चाहिए तथा नालों का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए एवं रोड पर प्रॉपर मार्किंग होनी चाहिए इसके साथ ही रोड के आसपास साइन बोर्ड इत्यादि ठीक से लगाए जाएं।  इसके बाद नगर निगम आयुक्त ने  बरा पार्क का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

posted by Admin
35

Advertisement

sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

00000-00000

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Ankit Singhal

!-- Google Analytics snippet added by Site Kit -->