सरकार महिलाओं के कल्याण में कोई कसर नहीं छोड़ेगीः मंत्री नारायण सिंह

- सरकार ने महिलाओं के मान-सम्मान का ध्यान रखा हैंः ऊर्जा मंत्री तोमर
- जिला स्तरीय रक्षा बंधन श्रावण उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ
ग्वालियर। जिले में भी सम्पूर्ण प्रदेश के साथ शनिवार को रक्षा बंधन श्रावण उत्सव एवं आभार सह उपहार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बाल भवन में सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुँवर सिंह जाटव एवं निगम सभापति मनोज सिंह तोमर शामिल हुये। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बहनों ने हिस्सा लिया। साथ ही अपने उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई। इस मौके पर लाड़ली बहनाओं को उज्ज्वला गैस योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन व ड्रायविंग लायसेंस तथा ट्राइस्किल वितरित की गई। साथ ही मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के तहत असहाय बच्चों के अभिभावकों को योजना के स्वीकृति पत्र सौंपे। कार्यक्रम में मौजूद लाड़ली बहनाओं ने एक विशाल राखी अतिथियों को भेंट की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्योपुर जिले के विजयपुर में आयोजित हुए राज्य स्तरीय रक्षाबंधन सह श्रावण उत्सव कार्यक्रम से सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की लाड़ली बहनों के साथ ग्वालियर जिले की 3 लाख 12 हजार 876 बहनों के खातों में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 46 करोड़ 28 लाख रूपए से अधिक धनराशि पहुँचाई। साथ ही एक लाख 11 हजार 621 लाड़ली बहनों के खातों में रसोई गैस के अनुदान की एक करोड़ 65 लाख रूपए की धनराशि अंतरित की। इसके अलावा समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 72 हजार 450 हितग्राहियों के खातों में 4 करोड़ 24 लाख रूपए की धनराशि पहुँचाई। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि बहनों से किया गया वादा प्रदेश सरकार ने पूरी शिद्दत के साथ निभाया है। सरकार महिलाओं के कल्याण में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश भर की बहनों के कल्याण की चिंता की है। साथ ही उनके मान-सम्मान का ध्यान रखा है। कार्यक्रम में निगम सभापति मनोज तोमर ने लाड़ली बहना योजना व रक्षाबंधन के उपहार स्वरूप महिलाओं के खाते में धनराशि पहुँचाने के लिये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, निगम आयुक्त हर्ष सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास धीरेन्द्र सिंह जादौन व सहायक संचालक राहुल पाठक मौजूद थीं।

posted by Admin
690

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Ankit Singhal