कोयला खदानें शीघ्र शुरु करवाने सांसद हिमाद्री सिंह ने की केन्द्रीय मंत्री किशन रेड्डी से भेंट

दिल्ली/अनूपपुर. शहडोल संसदीय क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने शहडोल संसदीय क्षेत्र अन्तर्गत विभिन्न कोयला खदानों से जुड़े विषयों को लेकर आज नई दिल्ली मे कोयला एवं खान मंत्री श्री जी किशन रेड्डी जी से सौजन्य भेंट की। उन्होंने बतलाया कि  मेरे शहडोल संसदीय क्षेत्र मे नीलामी के माध्यम से 13भूमिगत खदाने जिन कंपनियों क़ो आवंटित की गई उन्हें जल्द से जल्द चालू करवाने हेतु, शहडोल अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रो मे संचालित कोयला खदानों मे भू अधिग्रहण अधिनियम के तहत भू आश्रित परिवारों क़ो मुआवजा व रोजगार दिलाये जाने हेतु एवं कोयला खदानों के उत्खनन पश्चात खाली जमीनों का विकास कार्यों मे इस्तेमाल करने हेतु आग्रह कर ज्ञापन सौपा गया। जिससे केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित अनेक योजनाओं जैसे नगर विकास, प्रधानमंत्री आवास योजना, खेल मैदान, स्कूल, अस्पताल आदि के लिए खाली जमीनों का उपयोग किया जा सके और मेरे निर्वाचन क्षेत्र के लोगो क़ो प्रत्यक्ष / अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी प्राप्त हो सके। 

posted by Admin
748

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Ankit Singhal