ग्राम परिक्रमा यात्रा शुभारम्भ कार्यक्रम को स्क्रीन पर लाईव देखा


ग्वालियर |भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा महानगर ग्वालियर के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने कृषि उपज मंडी, दीनार पुर, ग्वालियर में ग्राम परिक्रमा यात्रा कार्यक्रम के शुभारंभ को बड़ी स्क्रीन पर लाईव देखा गया।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रसाद नड्डा के निर्देशानुसार एवं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम् सांसद राजकुमार चाहर के नेतृत्व में किसानों एवं मजदूरों के आकांक्षाओं को जानने के उद्देश्य से 12 फरवरी को 12ः30 बजे मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश में मां शाकुंभरी देवी मंदिर प्रांगण शुक्रताल से किसान मोर्चा “ग्राम परिक्रमा यात्रा” का शुभारंभ हुआ। 
प्रतिदिन यह यात्रा जिले के पांच गांवों में आयोजित की जाएगी, जिसमें स्थानीय सांसद, विधायक, निर्वाचित प्रतिनिधि, भाजपा मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, सेवानिवृत कर्मचारी, वकील, डॉक्टर, भूतपूर्व, सैनिक, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्त्ता के साथ मोर्चा कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत के वरिष्ठ एवं प्रभावशाली गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। यात्रा के दौरान सभी वर्गों एवं सभी क्षेत्र में कार्य कर रहे जनमानस को सम्मिलित कर उनसे संपर्क किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष गिर्राज व्यास ने कहा कि एक तक माह चलने वाली “ग्राम परिक्रमा यात्रा” में भाजपा सरकार के विकास कार्यों की जानकारी को प्रदेश के 20 हजार गांव में पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि यात्रा का शुभारंभ गौ माता एवं कृषि यंत्रों का पूजन कर किया गया, जिसका सीधा प्रसारण प्रदेश के सभी जिलों में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से हुआ। 
इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा महानगर ग्वालियर के अध्यक्ष गिर्राज व्यास किसान मोर्चा के प्रदेश के कोषाध्यक्ष भरत दांतरे, जिला उपाध्यक्ष नीटू गुर्जर, वीरेन्द्र यादव, जिला महामंत्री रुपेनद्र सिंह चौहान, मंत्री सन्नी संधू , आशीष श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष रवि पचौरी, करन राठौर एवं किसान बंधु मौजूद रहे। 

posted by Admin
106

Advertisement

sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

00000-00000

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Ankit Singhal

!-- Google Analytics snippet added by Site Kit -->