ग्वालियर। प्रजापिता ब्रहाकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय माउंट आबू की अंतर्राष्ट्रीय प्रेरक वक्ता राजयोगिनी बीके उषा दीदी अपने तीन दिवसीय प्रवास पर सात से नौ फरवरी तक ग्वालियर आ रही है। वह सकारात्मक परिवर्तन की वर्ष थीम पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगी।
उक्त जानकारी आज पत्रकारों को देते हुये प्रजापिता ब्रहाकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय ग्वालियर की संचालिका बीके आदर्श और मीडिया प्रभारी बीके प्रहलाद ने बताया कि सात फरवरी बुधवार को बीके उषा दीदी सुबह आठ से 10 बजे तक सकारात्मक चिंतन से सकारात्मक परिवर्तन विषय पर चेंबर ऑफ कामर्स के राजमाता विजयाराजे सिंधिया सभागार में लोगों को संबोधित करेंगी। वहीं सायं पांच से सात बजे तक खुशियों को अवसर दो विषय पर गणमान्य नागरिकों को संबोधित करेंगी। वहीं आठ फरवरी गुरूवार को तनाव मुक्त जीवन विषय पर सुबह आठ से 10 बजे तक वहीं आध्यात्मिक सशक्तिकरण पर सायं छह से साढे सात बजे तक चेंबर ऑफ कामर्स में संबोधित करेंगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार नौ फरवरी को सायं 6 से 7ः30 बजे तक अपना प्रेरक उदबोधन देंगी।
बीके आदर्श ने बताया कि सात फरवरी को बीके उषा द्वारा ब्रहमकुमारीज सेवा केन्द्र का उदघाटन सुबह साढे दस से 12 बजे तक झुलंलाल कालोनी समाधिया कालोनी के केन्द्र का शुभारंभ करेंगी। वहीं आठ फरवरी को वैकुठ धाम मुरार सेवा केन्द्र टप्पा तहसील के पास मुरार तथा नौ फरवरी को शक्ति भवन न्यू कलेक्ट्रेट के सामने विद्या विहार सिटी सेंटर सेवा केन्द्र का शुभारंभ करेंगी। वहीं आठ फरवरी को सायं साढे चार से 6 बजे तक दिव्य समर्पण समारोह को भी संबोधित करेंगी। इसमें ग्वालियर की लगभग छह कन्याए अपना समर्पण केन्द्र को करेंगी वहीं कुछ कन्याएं संकल्प भी लेंगी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर राजयोगिनी बीके अवधेश क्षेत्रीय निदेशिका भोपाल जोन साथ में रहेंगी। वहीं बीके उषा दीदी भोपाल जोन मप्र की समस्त बहनों से मालनपुर केन्द्र पर स्नेह मुलाकात करेंगी।
ज्ञातव्य है कि राजयोगिनी बीके उषा दीदी का जन्म अफ्रीका में हुआ था । 1974 में उनका परिचय ब्रहमकुमारी से हुआ वहां के आध्यात्मिक एवं दर्शन से प्रभावित होगर उन्होंने इन शिक्षाओं का अभ्यास किया और उन्हें अपने जीवन में धारण किया। आज वह देश विदेश में ब्रहमकुमारीज के मंच पर अपने प्रेरक उदबोधन दे रहीं हैं। इससे पहले सडक मार्ग से चिरवाई नाका पर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया जायेगा।