जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर बाका का मध्य प्रदेश आगमन 28 नवंबर को
भोपाल। जनता दल (यूनाइटेड) मध्य प्रदेश के लिए हर्ष का विषय है कि पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री सुधीर बाका जी का दिनांक 28 नवंबर 2026 को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रथम आगमन हो रहा है।
इस अवसर पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन मध्य प्रदेश कार्यालय, भोपाल में किया जाएगा। वरिष्ठ पदाधिकारी वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हरिओम सूर्यवंशी प्रदेश महासचिव सुरेंद्र त्यागी कार्यालय प्रभारी अयाज अली प्रदेश महासचिव शोभल सिसोदिया प्रदीप संगठन मंत्री आलोक कुमार भोपाल जिला अध्यक्ष श्रवण गुप्ता भोपाल जिला ग्रामीण अध्यक्ष नईम गुड्डू भाई मिशवा हसना अमीत राय सलमान खान राज उइके रोहित शर्मा रानू खान
मध्य प्रदेश में पार्टी संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से उपस्थित होकर उनका स्वागत करने की अपील की जाती है।
स्थान: जनता दल (यूनाइटेड) मध्य प्रदेश कार्यालय, भोपाल।