जनसुनवाई से चर्चा में महकमा
ग्वालियर। शहर के विकास में लंबे समय से प्रयासरत महकमे के शीर्ष पदों पर बैठे दिग्गज इनदिनों बंटे हुए हैं। विचार ही नहीं उनकी कार्यशैली में भी गुटबाजी का पुट दिखने लगा है। जिम्मेदारों पदों पर बैठे लोगों ने छह माह से अधिक के कार्यकाल में उपलब्धियों के नाम पर अब तक कुछ नहीं किया। आपस में एक दूसरे के बीच चल रही टांग खिंचाई का संदेश अवश्य दिया है। महकमे में शुरू हुई जनसुनवाई से काफी समय तक दूर-दूर रहे अध्यक्षजी को जब लगने लगा कि उनको तवज्जो नहीं दी जा रही, उन्हें इस आयोजन से दूर रखा जा रहा है तो वे बिना बुलाए सुनवाई में जा धमके। उनके पहुंचते ही जनसुनवाई में सन्नाटा छा गया। हलचल तेज हुईं और फिर गुटबाजी को लेकर खुसफुसाहट तेज हो गईं।