ऑडिट दिवस पर बालिका गृह की बालिकाओं को शैक्षणिक सामग्री और उपहार मिले

ग्वालियर ।  ऑडिट दिवस के उपलक्ष्य में महालेखाकार द्वारा शिवाजी शिक्षा एवं कल्याण समिति द्वारा संचालित बालिका गृह में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं का उत्साहवर्धन एवं उनके साथ खुशियां साझा की गई। 
महालेखाकार सिद्धार्थ बोंडाडे ने बालिका गृह के सभी बालिकाओं को शैक्षणिक सामग्री एवं उपहार वितरित किए और उनका उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही बालिका गृह की बालिकाओं को शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वाटर प्यूरीफायर भी स्थापित कराया। कार्यक्रम में सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों व बालिकाओं को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने एवं बाल विवाह को रोकने हेतु शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में महालेखाकर सिद्धार्थ बोंडाडे, उप महालेखाकार सुश्री साक्षी दुबे, उप महालेखाकार हरजिंदर कुमार, उप महालेखाकार सर्वोत्तम श्रीवास्तव, उप महालेखाकार अमर मीणा, विभागीय अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती उपासना राय, परियोजना अधिकारी मनीष सिंह, बालिका गृह की अधीक्षिका श्रीमती रेखा तिवारी उपस्थित थीं। 

posted by Admin
26

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->