मुरैना एवं भिण्ड की ओर जाने वाली यात्री बसें मंगलवार से आईएसबीटी से होकर संचालित होंगी

ग्वालियर। आईएसबीटी (अंतर्राष्ट्रीय बस स्टेण्ड) के सुचारू संचालन के लिये आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि ग्वालियर से मुरैना एवं ग्वालियर से भिण्ड की ओर जाने वाली सभी यात्री बसें मंगलवार 1 दिसम्बर से आईएसबीटी बस स्टेण्ड पर अनिवार्य रूप से रुककर सवारियां लेंगीं और उसके पश्चात मुरैना व भिण्ड के लिये प्रस्थान करेंगीं। यह निर्णय निगम आयुक्त अभिषेक चैधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को बाल भवन के सभागार में आयोजित हुई बैठक में आईएसबीटी के संचालन के संबंध में बस ऑपरेटर एवं प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से लिया गया है। 
बैठक में मुरैना एवं भिण्ड के लिये संचालित होने वाली यात्री बसों को आईएसबीटी के माध्यम से संचालित करने के संबंध में विस्तार से चर्चा करने के उपरांत सर्वसम्मति से यात्रियों के हित में निर्णय लिया गया है। बैठक में सीईओ स्मार्ट सिटी प्रतीक राव, एडीएम सीबी प्रसाद, एडिशनल एसपी जेन्डेन लिंगजर्पा, अपर आयुक्त नगर निगम मुनीष सिकरवार, जिला परिवहन अधिकारी विक्रमजीत सिंह कंग उपस्थित थे। बैठक में निगम आयुक्त अभिषेक चैधरी ने आईएसबीटी के संचालन के संबंध में बस ऑपरेटरों से चर्चा कर उनके सुझाव भी सुने। बैठक में आईएसबीटी के संचालन को लेकर सभी की सहमति से निर्णय लिया गया कि मंगलवार 1 दिसम्बर से ग्वालियर से भिण्ड एवं मुरैना के लिये संचालित सभी बसें आईएसबीटी बस स्टेण्ड पर रुककर यात्रियों को लेंगीं और उसके पश्चात मुरैना व भिण्ड के लिये प्रस्थान करेंगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि गोला का मंदिर चैराहे पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस के माध्यम से चैकपोस्ट बनाकर यात्री बसों को व्यवस्थित रूप से आईएसबीटी बस स्टेण्ड पर पहुँचाने का कार्य किया जायेगा। इसके साथ ही बिना परमिट संचालित कोई बस पाई जाती है तो उसके विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई भी की जायेगी।  

posted by Admin
30

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->