जेयू के कुलगुरु प्रो. राजपूत को गौर जयंती पर मिला सम्मान

ग्वालियर।जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत को डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर की ओर से प्रतिष्ठित गौर गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। गौर जयंती पर आयोजित समारोह में उन्हें शिक्षा, शोध और अकादमिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।
समारोह में कैबिनेट मंत्री गोविंद राजपूत, लोकसभा सांसद डॉ. लता वानखेड़े, राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल, विधायक शैलेन्द्र जैन और महापौर संगीता तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा कुलाधिपति कन्हैया लाल बेरवाल, प्रभारी कुलपति प्रो. नागेश दुबे, मुख्य समन्वयक प्रो. आशीष वर्मा और समन्वयक प्रो. उमेश पाटिल सहित बड़ी संख्या में प्रोफेसर, अधिकारी, शोधार्थी और विद्यार्थी मौजूद रहे।सम्मान ग्रहण करने के बाद प्रो. राजपूत ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत नहीं, बल्कि जीवाजी विश्वविद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों के सामूहिक परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने डॉ. गौर के आदर्शों पर चलते हुए शिक्षा, शोध और संस्कार को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

posted by Admin
29

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->