छात्राओं ने मंच से दिया बेटी बचाने और नशा मिटाने का संदेश

ग्वालियर। शासकीय कमलाराजा कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय (केआरजी) में अंतरमहाविद्यालयीन युवा उत्सव का आयोजन किया गया। शुभारंभ पूर्व प्राचार्य डॉ. साधना श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य एवं प्राचार्य डॉ. हरीश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में हुआ।
युवा उत्सव प्रभारी डॉ. कृष्णा सिंह ने बताया कि कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें शास्त्रीय एकल गायन, भारतीय एवं लोक समूह गायन, कोलाज, पोस्टर मेकिंग, प्रश्नमंच, पाश्चात्य एकल एवं समूह गायन, पाश्चात्य एकल वादन, क्रिएटिव कोरियोग्राफी, हिंदी एवं अंग्रेजी वाद-विवाद तथा हिंदी एवं अंग्रेजी वक्तृता शामिल रहीं। शास्त्रीय एकल नृत्य में कथक और भरतनाट्यम की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। समूह गायन में लोक संस्कृति की झलक मिली। कोलाज में 'डिजिटल इंडिया एवं साइबर सुरक्षा' और पोस्टर मेकिंग में 'नशा मुक्त युवा एवं साइबर सुरक्षा' विषय पर विद्यार्थियों ने जागरूकता का संदेश दिया।
इस वर्ष उच्च शिक्षा विभाग ने युवा उत्सव में पांच नई विधाओं को शामिल किया है। इससे पहले 22 विधाओं में प्रतियोगिताएं होती थीं। नई विधाओं में क्रिएटिव कोरियोग्राफी के तहत शासकीय व्हीआरजी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भ्रूण हत्या रोकने और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए प्रभावशाली प्रस्तुति दी।शुक्रवार को चित्रकला एवं थियेटर से संबंधित प्रतियोगिताएं हुईं।  कार्टूनिंग में सात और ऑन द स्पॉट पेंटिंग में 12 महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में डॉ. ज्योत्सना राणा, डॉ. कुमकुम माथुर, डॉ. विनीता अग्रवाल, डॉ. संदीप धुर्वे, डॉ. दीपक पाठक एवं डॉ. सोनिया सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। संचालन युवा उत्सव प्रभारी डॉ. कृष्णा सिंह ने किया।

posted by Admin
25

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->