- दो दिन में कुल 14 लाख 41 हजार रुपये बैंक में जमा कराए गए
ग्वालियर। श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर के खजाने में भक्तों ने दिल खोलकर दान दिया है। दूसरे दिन शुक्रवार को दान पेटियों से कुल 5 लाख 91 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई है। जबकि दो दिन में कुल 14 लाख 41 हजार रुपये बैंक में जमा कराए गए है।उक्त जानकारी मंदिर न्यास के अध्यक्ष राजेश ऐरन ने दी।
शुक्रवार को सुबह 10 बजे आठ दान पेटियों को खोला गया। दान राशि की गिनती में बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ न्यास के सचिव राजकुमार माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष कृष्ण बिहारी गोयल, कार्यकारिणी सदस्य अतुल गुप्ता, सुरेन्द्र अग्रवाल, तरुण बग्गा सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।उल्लेखनीय है कि 75 दिन बाद यह दान पेटीया खोली गई हैं। बीते दिन गुरुवार को पांच पेटीया खोली गई थी। जिसमें 8.50 लाख रुपए प्राप्त हुए थे। जबकि दूसरे दिन शुक्रवार को आठ पेटियां खोली गई। उक्त दान पेटी से 5 लाख 91 हजार रुपए और प्राप्त हो गए । इसके साथ ही दान पेटी में अनेकों भक्तों ने अपने परिवार की खुशहाली और व्यापार की उन्नति को लेकर पर्ची के द्वारा अपनी अर्जी भी लगाई। यह अर्जी की पर्ची बड़ी संख्या में प्राप्त हुई है।