शहर कांग्रेस अध्यक्ष यादव सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा में पहुंचे
ग्वालियर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा उज्जैन से अयोध्या तक निकाली जा रही सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा में शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने ओरछा धाम पहुंचकर भाग लिया। इस अवसर पर अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव भारत की सर्वधर्म समभाव, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता की परंपरा में विश्वास रखती है। सनातन संस्कृति हमारी आस्था, आध्यात्मिक चेतना और गौरवशाली परंपराओं का प्रतीक है। इसकी रक्षा और सम्मान किसी एक वर्ग की नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। दिग्विजय सिंह जी की यह यात्रा सत्य, सदभाव, भाईचारे और सांस्कृतिक स्वाभिमान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण प्रयास है।