वार्ड-वार्ड में विकास कार्यों को मिलेगी गति: मंत्री कुशवाह

ग्वालियर। विकास कार्यों को निरंतर गति देना और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और जनसेवा ही हमारा संकल्प है। यह बात सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने शुक्रवार को ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 54 में सड़क निर्माण कार्य के भूमिपूजन अवसर पर कही।
मंत्री कुशवाह ने शहर के वार्ड क्रमांक 54 में कम्पू थाने के सामने वाली गली में मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना (सीएम मॉनिट योजना) के अंतर्गत 22 लाख रुपये की लागत से बनने वाली डामरीकृत सड़क का शुक्रवार को कन्या पूजन कर भूमिपूजन किया। इस सड़क का डामरीकरण होने से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। मंत्री कुशवाह ने कहा कि शहर के दक्षिण क्षेत्र के सभी वार्डों में आवश्यकतानुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। नागरिकों को अच्छी सड़कें और बेहतर मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है।

posted by Admin
28

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->