रोगों की उत्पत्ति रोकने के लिये पुरातन भारतीय जीवनशैली का अध्ययन भी होः विधानसभा अध्यक्ष तोमर

-  कम्युनिटी मेडीसन पर हो रही राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ 
ग्वालियर। केवल चिकित्सा सुविधाओं और अधोसंरचना का विस्तार करने से स्वस्थ समाज का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता। इसके लिए आवश्यक है कि रोगों की उत्पत्ति रोकने पर ध्यान दिया जाए। प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न हो रही स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बीच शोध का दायरा बढ़ाने और बचाव के प्रभावी उपाय विकसित करने की जरूरत है। यह बात शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय (जीआरएमसी) के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय 12वीं साउथ सेंट्रल जोन इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ करते हुये कहीं। इस कॉन्फ्रेंस में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित देशभर से 400 से अधिक जनस्वास्थ्य विशेषज्ञ, चिकित्सा शिक्षक, नीति निर्माता, शोधकर्ता और स्नातकोत्तर विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।
विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने कहा कि केवल चिकित्सा सुविधाओं और अधोसंरचना का विस्तार करने से स्वस्थ समाज का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता। इसके लिए आवश्यक है कि रोगों की उत्पत्ति रोकने पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न हो रही स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बीच शोध का दायरा बढ़ाने और बचाव के प्रभावी उपाय विकसित करने की जरूरत है। विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने उदघाटन सत्र में कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से लोगों को बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। श्री तोमर ने कहा कि कोविड महामारी के कठिन दौर में भारतीय शोधकर्ताओं ने कम समय में स्वदेशी वैक्सीन विकसित कर देशवासियों की रक्षा की। साथ ही अनेक जरूरतमंद देशों को निःशुल्क वैक्सीन उपलब्ध कराकर भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी शोध क्षमता और सामथ्र्य का परिचय दिया। उन्होंने कहा चिकित्सक यदि अपने पेशे के मर्म को समझकर ईमानदारी और संवेदनशीलता से दायित्व निभाएं तो वे मानव होते हुए भी देवतुल्य बन सकते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि कॉन्फ्रेंस में होने वाला  
आईएपीएसएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त मेजर जनरल डॉ. अतुल कोटवाल ने कहा कि समुदाय की सक्रिय भागीदारी के बिना कोई भी स्वास्थ्य नीति जमीनी स्तर पर सफल नहीं हो सकती। उन्होंने गैर-संचारी रोगों, बदलती जीवनशैली और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रभावी कार्ययोजना और साक्ष्य आधारित शोध पर जोर दिया। जीआरएमसी के डीन डॉ. आर.के.एस. धाकड़ ने कहा कि कम्युनिटी मेडीसन अत्यंत महत्वपूर्ण व जिम्मेदारी वाला विभाग है। समाज में बीमारियों को रोकने वाले इस विज्ञान के सामने बदलते दौर में तमाम चुनौतियां हैं। जिनसे निपटने के लिये जन स्वास्थ्य विशेषज्ञों को साझा प्रयास करने होंगे। कॉन्फ्रेंस के उदघाटन सत्र में जीआर मेडीकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडीसन विभाग के विभागाध्यक्ष रहे डॉ. अशोक मिश्रा को लोक स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने एसोसिएशन की ओर से “लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड” प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने आईएपीएसएम की 
कॉन्फ्रेंस के उदघाटन सत्र में आईएपीएसएम के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. मनीष कुमार सिंह, जोनल अध्यक्ष डॉ. संजय दीक्षित व सचिव डॉ. हेमलता ठाकुर, आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. मनोज बंसल एवं आयोजन सचिव डॉ. अवधेश दिवाकर सहित रामबरन सिंह व अशोक जैन, डॉ. अशोक मिश्रा, डॉ. प्रवेश सिंह भदौरिया मौजूद थे। 

posted by Admin
14

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->