अपर आयुक्त ने किया क्षेत्रीय कार्यालय का निरीक्षण

ग्वालियर। अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने क्षेत्रीय कार्यालय 14 के अंतर्गत वार्ड 29 एवं 60 का निरीक्षण किया तथा क्षेत्रीय कार्यालय 14 पर सम्पत्तिकर वसूली की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त रजनीश गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 
अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 14 पर वार्ड 29 एवं 60 के सम्पत्तिकर वसूली की समीक्षा के दौरान वार्ड क्र. 29 एवं 60 में कर संग्रहक द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 की वसूली में काटी गई रसीद की समीक्षा की गयी तथा संबंधित कर संग्रहक एवं आरआई को साप्ताहिक लक्ष्य के अनुरूप सम्पत्तिकर वसूलने के साथ ही नई आईडी बनाने के निर्देश भी दिए। इसके उपरांत वार्ड क्र. 29 में स्थित राम वाटिका एवं संस्कृति वाटिका तथा वार्ड क्र. 60 में उपस्थित हरदौल गार्डन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वर्तमान सम्पत्तिकर रसीद में अंकित क्षेत्रफल एवं मौके पर क्षेत्रफल में भिन्नता पायी गयी। जिस कारण वार्ड क्र. 29 के करसंग्रहक एवं वार्ड क्र. 60 के कर संग्रहक को कारण बताओ सूचना पत्र एवं संबंधित आरआई को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए। 
इसके बाद वार्ड 60 सकुंतला पुरी में नवनिर्मित सीसी रोड का निरीक्षण किया तथा सड़क की गुड़बत्ता संतोषपूर्ण नहीं पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए अलग-अलग स्थानों से रोड की कोर कटिंग का सैंपल लेकर एमआईटीएस लैब से जाँच कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संकुतलापुरी में खाली प्लॉट में कचरा मिलने पर संबंधित डब्ल्यूएचओ पर नाराजगी व्यक्त की तथा डब्ल्यूएचओ, सुपरवाईजर एवं सफाई मित्र का एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए।

posted by Admin
5

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->