अनिरुद्धाचार्य की श्रीमद भागवत कथा 30 से, तैयारियां अंतिम चरण में

ग्वालियर। सामाजिक संस्था जन उत्थान न्यास के तत्वावधान में आगामी 30 नवंबर से फूलबाग मैदान में आयोजित होने जा रही श्रीमद भागवत कथा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कलश यात्रा में अनेक संत -  महात्मा शामिल होंगे। आयोजन की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिये फूलबाग मैदान में प्रचार-प्रसार समिति, विद्युत समिति एवं पार्किंग समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक कार्यक्रम के सूत्रधार एवं न्यास के अध्यक्ष विधायक डॉ. सतीश सिकरवार की मौजूदगी में संपन्न हुई। बैठक में समितियों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कथा स्थल का निरीक्षण किया और आगामी दिनों की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने कहा कि कथाव्यास अनिरुद्धाचार्य महाराज के मुखारबिंद से होने वाली इस कथा को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी समितियां पूरी निष्ठा और समन्वय के साथ कार्य करें। बैठक में तीनों समितियों के संयोजक, सहसंयोजक के साथ-साथ समाजसेवी महेश मुदगल, रामबाबू कटारे, पारीक्षत बेताल सिंह गुर्जर, पुरुषोत्तम भार्गव ,राम पांडे, श्रीमती बबीता डाबर, पं. विजय कब्जू, उदल सिंह यादव, अवधेश कौरव, विनोद जैन, केपी सिंह भदौरिया, महेन्द्र सिंह भदौरिया, राकेश अग्रवाल, रामअवतार जाटव, अनूप शिवहरे, पार्षद केदार बरहादिया, पार्षद सुरेन्द्र साहू, पार्षद अंकित कटठल, आदित्य सेंगर, संजय सिंह, सुरेश प्रजापति, मनीष अग्रवाल, हिमांशु कीकन, राकेश कुशवाह आदि मौजूद थे।

posted by Admin
6

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->