वर्ल्डहोटल्स ने जनवरी 2027 में दुनिया भर के 4,000 से ज़्यादा होटलों में यूनिफाइड लॉयल्टी प्रोग्राम लॉन्च करने की घोषणा की
5 जनवरी, 2027 को लॉन्च होने वाला ‘वर्ल्डहोटल्स रिवॉर्ड्स’ दुनिया भर के 7 करोड़ रिवॉर्ड्स मेंबर्स को तीन आसान मेंबरशिप टियर, माइलस्टोन रिवॉर्ड्स और पहले से ज़्यादा फ्लेक्सिबिलिटी सुविधाएँ प्रदान करेगा
नई दिल्ली, : वर्ल्डहोटल्स ने आज वर्ल्डहोटल्स रिवॉर्ड्स के सभी फायदों से पर्दा उठाया। वर्ल्डहोटल्स रिवॉर्ड्स एक नया और यूनिफाइड लॉयल्टी प्रोग्राम है। इस प्रोग्राम को 5 जनवरी, 2027 को लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में वर्ल्डहोटल्स एंटरप्राइज़ ट्रांसफ़ॉर्मेशन के तहत शुरू किया गया यह प्रोग्राम बेस्ट वेस्टर्न रिवॉर्ड्स और पुराने वर्ल्डहोटल्स रिवॉर्ड्स प्रोग्राम को मिलाकर तैयार किया गया है। इसके तहत 100 से ज़्यादा देशों में 18 ब्रांड के 4,000 से ज्यादा होटल और 7 करोड़ रिवॉर्ड्स मेंबर्स एक साथ जुड़ेंगे। कंज्यूमर रिसर्च और मेंबर्स से मिले फीडबैक के आधार पर तैयार किए गए वर्ल्डहोटल्स रिवॉर्ड्स का उद्देश्य यात्रियों को स्थानीय संस्कृति और अनुभवों से जुड़ने का मौका देने के साथ-साथ उनकी पसंद के मुताबिक बेहतर वैल्यू, ज़्यादा फ्लेक्सिबिलिटी और प्रमुख पहचान प्रदान करना है।
वर्ल्डहोटल्स इंडिया और साउथ एशिया के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अतुल जैन ने बताया, “वर्ल्डहोटल्स रिवॉर्ड्स हमारे वैश्विक हॉस्पिटैलिटी इकोसिस्टम को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अपने लॉयल्टी प्रोग्राम के ज़रिए हम यात्रियों को ज़्यादा लाभ देने, अपने होटलों के साथ उनका जुड़ाव मजबूत करने और अपने सभी ब्रांड्स के होटलों में एक बेहतर व इंटीग्रेटेड अनुभव प्रदान करने की दिशा में काम कर रहे हैं।”
वर्ल्डहोटल्स के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर जोएल पार्क ने कहा, “हमारे रिवॉर्ड्स मेंबर्स ने अपने फीडबैक में बताया कि वे चाहते हैं कि लॉयल्टी प्रोग्राम सरल हो और उन्हें इसका सीधा व बेहतर लाभ मिले। हमने अपने इस नए प्रोग्राम को 3 नए सिद्धांतों- सरलता, प्रशंसा और मूल्य के इर्द गिर्द बनाया है। मेंबर्स को एक ऐसा प्रोग्राम मिलेगा, जिसका इस्तेमाल करना आसान होगा। इसमें उन्हें पहले स्टे से ही खास पहचान, एक्सक्लूसिव मेंबर रेट्स और आकर्षक रिवॉर्ड्स का लाभ मिलेगा। चाहे कोई साल में कुछ ही रातों के लिए यात्रा करे या हर हफ्ते सफर पर रहता हो, हमारा उद्देश्य है कि हर मेंबर को हर स्टे पर खास पहचान मिले और उसे अपने सफर के दौरान रिवॉर्ड्स का लाभ मिलता रहे।”
वर्ल्डहोटल्स रिवॉर्ड्स तीन आसान टियर में मिलता है। मौजूदा रिवॉर्ड मेंबर अपने कमाए हुए पॉइंट्स की वैल्यू बनाए रखेंगे, और बैलेंस नए प्रोग्राम में आसानी से जुड़ जाएगा। सभी मेंबर्स को ऐसे पॉइंट्स का लाभ मिलेगा, जिनकी न तो कोई एक्सपायरी डेट होगी और न ही उनकी वैल्यू कम होगी। इसके अलावा, वे बिना किसी ब्लैकआउट डेट की पाबंदी के रिवॉर्ड नाइट्स बुक कर सकेंगे। उनके पास पॉइंट्स या पॉइंट्स और कैश के मेल से भुगतान करने का विकल्प भी होगा। साथ ही, स्टेटस मैच की सुविधा के तहत मेंबर्स दूसरे होटल लॉयल्टी प्रोग्राम में मिले अपने एलीट स्टेटस को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के वर्ल्डहोटल्स रिवॉर्ड्स में ट्रांसफर कर सकेंगे।
ब्रॉन्ज टियर: ब्रॉन्ज़ टियर उन रिवॉर्ड मेंबर्स के लिए उपलब्ध है जो हर साल ज़्यादा से ज़्यादा चार क्वालिफाइंग रातें स्टे करते हैं। यह पहले स्टे से ही वैल्यू देता है, जिसमें एक्सक्लूसिव मेंबर रेट्स और फ्लेक्सिबल रिडेम्पशन ऑप्शन मिलता हैं। मेंबर्स हर योग्य यू.एस. डॉलर खर्च करने पर 10 पॉइंट्स कमाते हैं या कुछ विशेष एक्सटेंडेड-स्टे प्रॉपर्टीज़ पर 5 पॉइंट्स कमाते हैं।
सिल्वर टियर: साल में 5 क्वालिफाइंग रातें पूरी करने पर मेंबर्स सिल्वर स्टेटस हासिल कर सकेंगे। सिल्वर मेंबर्स को बेस पॉइंट्स पर 15% अतिरिक्त बोनस मिलेगा। इसके अलावा हर एलिजिबल स्टे पर 500 बोनस पॉइंट्स और कॉम्प्लिमेंट्री वेलकम सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।
गोल्ड टियर: साल में 20 क्वालिफाइंग रातें पूरी करने पर मेंबर्स गोल्ड स्टेटस हासिल कर सकेंगे। गोल्ड मेंबर्स को सिल्वर स्टेटस के सभी फायदे मिलेंगे। इसके अलावा, उन्हें बेस पॉइंट्स पर 30% अतिरिक्त बोनस मिलेगा। इसके साथ ही उपलब्धता के आधार पर प्राथमिकता के साथ अर्ली चेक-इन और लेट चेक-आउट की सुविधा भी मिलेगी। गोल्ड मेंबर्स के लिए रिवॉर्ड्स रिडीम करने के अतिरिक्त मौके भी होंगे। इसमें कुछ फ्री नाइट्स के लिए कम पॉइंट्स खर्च करने और लगातार पाँच रातों के लिए पॉइंट्स रिडीम करने पर एक रात के बराबर पॉइंट्स वापस पाने का फीचर भी होगा।
टियर के हिसाब से मिलने वाले फायदों के अलावा रिवॉर्ड्स मेंबर्स हर साल माइलस्टोन रिवॉर्ड्स भी हासिल कर सकेंगे। इसके तहत 5 और 10 क्वालिफाइंग रातें पूरी करने पर 1,000-1,000 बोनस पॉइंट्स, 20 रातें पूरी करने पर 2,000 पॉइंट्स और 30 रातें पूरी करने पर 3,000 पॉइंट्स मिलेंगे। इसके अलावा मेंबर्स को ऐप पर चलने वाले कुछ खास प्रमोशन के ज़रिए भी अतिरिक्त बोनस पॉइंट्स हासिल करने का मौका मिलेगा। मेंबर्स अपनी पूरी मेंबरशिप के दौरान कुल 100 क्वालिफाइंग रातें पूरी करके लाइफटाइम गोल्ड स्टेटस भी हासिल कर सकेंगे। इसके साथ उन्हें एक बार में 10,000 बोनस पॉइंट्स भी मिलेंगे। वहीं जो मौजूदा मेंबर्स पहले ही 100 क्वालिफाइंग रातें पूरी कर चुके हैं, उन्हें लाइफटाइम गोल्ड स्टेटस पाने के लिए सिर्फ एक और क्वालिफाइंग रात होटल में बितानी होगी।
मौजूदा रिवॉर्ड्स मेंबर्स 5 जनवरी, 2027 को अपने आप नए वर्ल्डहोटल रिवॉर्ड्स प्रोग्राम में शिफ्ट हो जाएँगे। इसके लिए मेंबर को कुछ नही करना पड़ेगा। मौजूदा बेस्ट वेस्टर्न रिवॉर्ड्स मेंबर्स का स्टेटस नए प्रोग्राम में इस तरह बदलेगा जैसे कि ब्लू मेंबर्स को ब्रॉन्ज, गोल्ड और प्लेटिनम मेंबर्स को सिल्वर, जबकि डायमंड और डायमंड सिलेक्ट मेंबर्स को गोल्ड स्टेटस मिलेगा। मौजूदा डायमंड मेंबर्स को पहले साल के लिए गोल्ड स्टेटस दिया जाएगा और उनका 30% पॉइंट्स बोनस भी जारी रहेगा। वहीं, डायमंड सिलेक्ट मेंबर्स को दिसंबर 2027 तक 50% पॉइंट्स बोनस मिलता रहेगा।
हालाँकि, मेंबर्स के लिए इस नए प्रोग्राम में शामिल होना आसान होगा और उन्हें बिना किसी बाधा के सभी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। वर्ल्डहोटल्स रिवॉर्ड्स के फायदे सिर्फ यात्रियों तक ही सीमित नहीं हैं। होटल मालिकों को भी इस प्रोग्राम से फायदा होगा। इसके तहत रिवॉर्ड्स के बदले बुक की गई स्टे पर उन्हें बेहतर रीइंबर्समेंट (भुगतान की भरपाई) दरें मिलेंगी। वहीं, छोटे और मध्यम आकार के कारोबारों के लिए वर्ल्डहोटल्स रिवॉर्ड्स बिजनेस एडवांटेज एक मुफ्त लॉयल्टी और सेविंग्स प्रोग्राम पेश करता है। इसे बिजनेस ट्रैवल के दौरान कंपनियों को बेहतर सुविधाएँ और बचत का लाभ देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
मौजूदा रिवॉर्ड्स मेंबर्स अपने मौजूदा ऐप का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं। ऐप को नए प्रोग्राम एक्सपीरियंस के साथ अपडेट किया जाएगा। ज़्यादा जानकारी के लिए WorldHotels.com/RewardsOverview पर जाएँ। रिवॉर्ड्स प्रोग्राम का ओवरव्यू और हाई-रिज़ॉल्यूशन इमेज भी इस वेबसाइट पर मिल जाएगा।