बाजारों से हाथ ठेले, अवैध कब्जे और बैनर-पोस्टर हटाए

ग्वालियर। नगर निगम द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने तथा सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने के उद्देश्य से मंगलवार को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक मदाखलत अभियान चलाया गया। मदाखलत दलों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए सड़क एवं फुटपाथ पर किए गए अस्थायी और स्थायी अतिक्रमण हटाए।
अभियान के अंतर्गत पूर्व विधानसभा क्षेत्र में मदाखलत अधिकारी शैलेंद्र सिंह द्वारा सिटी सेंटर स्थित स्वास्थ्य विभाग की कॉलोनी के गेट के पास बाउंड्री से सटाकर लगाए गए हाथ ठेलों को हटाया गया। इसके बाद चिड़ियाघर गेट के पास यातायात में बाधक बन रहे हाथ ठेलों को हटाकर आवागमन सुचारू कराया गया। वहीं डीडी नगर गेट तथा सिंधिया स्टेच्यू, डीडी नगर क्षेत्र में कार्रवाई की गई। यहां यातायात में बाधक हाथ ठेले एवं काउंटर हटवाकर शिकायतों का निराकरण किया गया। इसी क्रम में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के महाराज बाड़ा, गांधी मार्केट, मोर बाजार, सराफा बाजार, गस्त का ताजिया, राम मंदिर दौलतगंज, चिटनिस की गोठ, माधवगंज चौराहा एवं स्काउट तक चौराहे सहित विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत पोलों पर अनाधिकृत रूप से लगाए गए झंडी-बैनर, पोस्टर एवं कटआउट भी हटाए गए। वहीं ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के बहोड़ापुर स्थित जय भोलेनाथ नाश्ता दुकान के बाहर सड़क पर रखे काउंटर, बेंच, टेबल एवं कुर्सियां हटवाई गईं। कार्रवाई में मदाखलत निरीक्षक सुघर सिंह सिसौदिया सहित विभिन्न मदाखलत दलों के कर्मचारी, क्षेत्रीय अधिकारी एवं संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

posted by Admin
16

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->