एमएलबी कालेज में अंतर कक्षा प्रतियोगिता आयोजित
ग्वालियर। महारानी लक्ष्मीबाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में युवा उत्सव 2027 के अंतर्गत आयोजित अंतर कक्षा प्रतियोगिताओं के दौरान एकल गायन, शास्त्रीय एकल, गायन शास्त्रीय एकल वादन पर (परकुशन) और नॉन परकुशन रंगोली एवं कोलाज विद्या में छात्र-छात्राओं ने भागीदारी कर अपने हुनर से श्रोताओं एवं निर्णायकों का मंत्र मुक्त कर दिया। एकल गायन में बी. ए तृतीय वर्ष के छात्र राज राय ने गुरु नानक वंदना गाकर निर्णायकों को मंत्र मुक्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान बी ए प्रथम वर्ष की छात्रा संध्या परिहार ने शिव पार्वती विवाह का भजन गाकर प्राप्त किया, शास्त्रीय एकल वादन पर संध्या राय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
रंगोली में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा कशिश शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि बी. ए द्वितीय वर्ष की छात्रा हर्षिता पाल ने द्वितीय स्थान एवं तृतीय स्थान बी ए द्वितीय वर्ष की छात्रा आयशा प्रजापति ने प्राप्त किया। कोलाज प्रतियोगिता डिजिटल इंडिया एवं साइबर सुरक्षा थीम पर आयोजित की गई जिसमें प्रथम स्थान दीपक माहौर कक्षा बीए द्वितीय वर्ष ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान बी ए द्वितीय वर्ष के छात्र कपिल जाटव ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान कुलजीत हेनरी बीए प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया। कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर कुसुम भदौरिया, प्रोफेसर वी.के अग्रवाल, प्रोफेसर नंदिनी काटजू, प्रोफेसर साधना अग्रवाल, प्रोफेसर सीमा चंदेल, प्रोफेसर पदमा शर्मा, प्रोफेसर दीपक कुमार, प्रोफेसर कपिल कुमार कौरव, प्रोफेसर अर्चना अग्रवाल, प्रोफेसर डी.के गुप्ता, प्रोफेसर रियाज अली ने सभी विजय छात्र-छात्राओं को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर अनीता मेवाफरोश एवं आभार प्रोफेसर ज्योत्सना राजपूत ने व्यक्त किया।