जीडीए की जनसुनवाई में सुनी गई हितग्राहियों की समस्यायें
ग्वालियर। ग्वालियर विकास प्राधिकरण मंे अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया, उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, सीईओ श्रीमती अनीशा श्रीवास्तव द्वारा जनसुनवाई में समस्याओं का निराकरण किया गया। जनसुनवाई में आये 28 प्रकरणों में से 18 का निराकरण किया गया। शेष प्रकरणों के लिये समयसीमा निर्धारित की गई। जनसुनवाई में ग्वालियर विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी बृजेश शर्मा, विकास भदौरिया भूअर्जन अधिकारी, ई.ई. देवेंद्र गुप्ता, ए.ई. इंजीनियर सुनील शुक्ला, दीपक पाठक वरिष्ठ लेखा, ऑफिसर, तकनीक शाखा प्रभारी, श्रीमती अनीता भदकारिया ऑफिस सुपरीटेंडेंट, प्रभारी भूखंड संदीप तिवारी, प्रभारी भूखंड मनोज माथुर, अशोक इंग्ले सहित सेक्सन के विभाग प्रमुख एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।