गौसंवर्धन व पशुपालकों के सम्मान के लिये सरकार प्रतिबद्ध: ऊर्जा मंत्री तोमर

- ग्वालियर में श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया गोवर्धन पूजा का पावन पर्व
ग्वालियर । जिले में भी गोवर्धन पूजा का पावन पर्व श्रद्धाभाव एवं उत्साहपूर्वक मनाया गया। गौसेवा, गौसंवर्धन एवं पशुपालकों के सम्मान के इस महापर्व के तहत जिले का मुख्य आयोजन ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में केन्द्रीय जेल परिसर में स्थित सुरभि गौशाला में आयोजित हुआ। इस अवसर पर उन्होंने वैदिक परंपरा के अनुसार विधि विधान से गोवर्धन पूजा की। साथ ही गाय माता का पूजन कर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में उज्जैन में तिलकेश्वर महादेव गौशाला में आयोजित हुई गोवर्धन पूजा का सीधा प्रसारण भी इस अवसर पर हुआ। 
गोवर्धन पूजा के अवसर पर आयोजित हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री तोमर ने कहा कि प्रदेश सरकार गौ संरक्षण व संवर्धन के लिये पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। इसी क्रम में सरकार ने गौसेवा, गौसंवर्धन एवं पशुपालकों के सम्मान का महापर्व “गोवर्धन पूजा” का भी आयोजन कराया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद बंदियों का भी आह्वान किया कि वे अपनी पिछली गलतियों को भुलाकर व उनका प्रायश्चित कर सदमार्ग पर आगे बढ़ें। राज्य शासन द्वारा ग्वालियर जिले में गोवर्धन पूजा के मुख्य आयोजन के लिये ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को मुख्य अतिथि बनाया गया था। कार्यक्रम में साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत शामिल हुए। संभागीय आयुक्त मनोज खत्री ने भी सोमवार को गोवर्धन पूजा की। उन्होंने भगवान गोवर्धन की पूजा-अर्चना के साथ गाय माता का भी पूजन किया। 
 

posted by Admin
7

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->