विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने 501 स्वच्छता दूतों का किया सम्मान

ग्वालियर। दीपावली के पावन पर्व पर ग्वालियर पूर्व से विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने स्वच्छता दूतों (सफाई कर्मियों) के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनका भव्य सम्मान किया। ललितपुर कॉलोनी स्थित विधायक कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में 501 स्वच्छता दूतों को उपहार एवं मिठाई भेंटकर सम्मानित किया गया और दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. सिकरवार ने कहा कि स्वच्छता दूत शहर के सच्चे जननायक हैं। चाहे होली हो या दीपावली, जब पूरा शहर उत्सव मना रहा होता है, तब ये स्वच्छता कर्मी निष्ठा के साथ शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में जुटे रहते हैं। इन्हीं की मेहनत से ग्वालियर की पहचान एक साफ-सुथरे शहर के रूप में बनी हुई है। दीपावली का त्योहार रोशनी, खुशहाली और स्वच्छता का पर्व है। हम सब अपने-अपने घरों को सजाते हैं, साफ करते हैं, लेकिन इस पूरे शहर को अपना घर मानकर जो दिन-रात एक करते हैं, वो आप हैं।
कार्यालय पर सम्मान समारोह के अलावा विधायक ने सुबह से ही विभिन्न गरीब बस्तियों और मोहल्लों में पहुंचकर हजारों बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बच्चों के बीच आतिशबाजी और पटाखों का वितरण किया। आतिशबाजी पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। यह वितरण थोराठ की गोठ, खटीक मोहल्ला (रोशनी घर), रानीपुरा, गोयल पाइप गोदाम के पास बेरियों का मोहल्ला, बजरंग नगर, देवनगर नाका चंद्रवदनी, लभेड़पुरा, शंकर चैक नाका चंद्रवदनी, गंजी खो कैंसर पहाड़िया आदि क्षेत्रों में किया गया।
इस अवसर पर एमआईसी सदस्य व पार्षद अवधेश कौरव, आदित्य सिंह सिकरवार ‘गौंची’, पार्षद सुरेन्द्र साहू, पार्षद अंकित कट्ठल, विजय बहादुर त्यागी, सुरेश प्रजापति सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

posted by Admin
6

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->