राजू कुकरेजा दीवाली बाद प्रचार में जुटेंगे, हेमेश दंडोतिया प्रचार में सबसे आगे

ग्वालियर। जीवाजी क्लब के चुनावों को लेकर अध्यक्ष पद पर पूर्व अध्यक्ष रहे लोकप्रिय जीवाजीयन राजू कुकरेजा ने अभी अपना प्रचार शुरू नहीं किया है, हालांकि उनकी तैयारी पूरी है और उनके समर्थक प्रचार शुरू करने के लिये उनके इशारे के इंतजार में है। बताया जाता है कि राजू कुकरेजा दीपावली के बाद अपना प्रचार अभियान शुरू करेंगे। वहीं अध्यक्ष पद के एक और अभिलाषी डा. नीरज कौल वेट एंड वाच की स्थिति में है। अध्यक्ष पद का सपना देख रहे अन्य प्रत्याशी अजय गर्ग बाबी ने अपना प्रचार अभियान शुरू कर दिया हैं। लेकिन उनके पत्ते अभी ओपन नहीं हैं।

उपाध्यक्ष पद पर हेमेश दंडोतिया खुलकर सामने आये 

उपाध्यक्ष पद पर अभी तक सबसे लोकप्रिय नाम हेमेश दंडोतिया का सामने आया हैं। दंडोतिया को सभी सदस्यों का व्यापक समर्थन मिल रहा है, वह अभी तक लगभग 1200 सदस्यों से भी संपर्क कर चुके हैं। उनका स्पष्ट कहना है कि काम किया है, काम करेंगे, हाजिरी शत प्रतिशत, क्लब के प्रति समर्पित उददेश्य को लेकर वह 15 वर्षों से सभी की सेवा में खड़े हैं। 
हेमेश दंडोतिया इससे पहले जीवाजी क्लब में दो पदों पर जीत कर उल्लेखनीय कार्य कर चुके हैं। उनकी क्लब में बेहतर छवि है, वह सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते है, इसी कारण जीवाजी क्लब के सदस्य उनको लेकर उत्साहित हैं। जबकि उनके सामने आ रहे प्रत्याशी संभाजी राव अवाड़ ने एक पार्टी देकर लोगों को प्रभावित करने की कोशिश की और अब वह फिर फोन पर लोगों को पुनः पार्टी देकर लुभाने की कोशिश में लगे हैं। हेमेश दंडोतिया के सामने आये संभाजी राव अवाड़ सीधे उपाध्यक्ष बनने का सपना देख रहे है। जबकि पहले उन्हें कार्यकारिणी सदस्य बनना चाहिये था। इसी कारण क्लब में अनुभवहीन होने से संभाजी राव अवाड़ की जगह हेमेश दंडोतिया को सदस्य पूरा मान व व्यापक समर्थन दे रहे हैं। 

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->