स्वामी विवेकानंद मंडल ने मध्यप्रदेश के 71वे स्थापना दिवस पर महाराज बाड़े पर मिष्ठान वितरण आतिशबाजी चलाकर दीपदान किया. इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमर कुटे ने कहा कि मध्यप्रदेश लगातार प्रगति ओर विकास की ओर अग्रसर है. भाजपा की सरकार एवं भाजपा का वरिष्ठ नेतृत्व लगातार मध्यप्रदेश को देश का नंबर 1 राज्य बनाने के लिए संकल्पित है. इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा, पिछड़ा वर्ग प्रदेश मंत्री जंडेल गुर्जर मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष संतोष गौडयाले, राजेंद्र प्रताप कुशवाह, सुनील भदौरिया, गोपाल जाटव, शकुंतला तोमर, दीपमाला पवार, राकेश कटारे,आशीष शर्मा, दिव्यादित्य पवैया, हर्षित शर्मा, गुलशन शर्मा, दिनेश तोमर, संदीप शर्मा, सुदामा गौर सहित मंडल कार्यकर्ता शामिल हुए.