रामलीला मैदान की महारैली में शामिल हुए विधायक डॉ. सिकरवार

ग्वालियर। राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में रविवार को कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन द्वारा आयोजित महारैली में ग्वालियर पूर्व विधानसभा से कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार अपने सैकड़ों समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। रैली में हिस्सा लेने के लिए ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता सुबह ही दिल्ली पहुंचे। विधायक डॉ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान में लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। प्रदर्शन के दौरान विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने कहा कि देश में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया ही लोकतंत्र की आत्मा है। मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या आम नागरिकों के मताधिकार पर आघात सीधे तौर पर संविधान पर हमला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और गठबंधन के कार्यकर्ता जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष जारी रखेंगे।

posted by Admin
49

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->