श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर अन्नकूट 16 को

- डिब्बा पैकिंग में नहीं दिया जाएगा भंडारे का प्रसाद, 25 हजार श्रद्धालु पाएंगे प्रसादी
ग्वालियर। श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर न्यास द्वारा 16 नवंबर को विशाल अन्नकूट का आयोजन किया जाएगा। अन्नकूट में शहर के लगभग 25 हजार श्रद्धालु प्रसादी प्राप्त कर सकेंगे। इस बार की खास बात यह होगी कि अन्नकूट भंडारे का प्रसाद डिब्बा बंद पैकिंग में नहीं दिया जाएगा। 
दीपावली पर्व पर मंदिर पर आकर्षक विद्युत सज्जा की जाएगी। इस बार मंदिर के सभी सदस्यों को घर पर आमंत्रण पत्र भेजा जाएगा। इस संबंध में  रविवार को श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर न्यास की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि अन्नकूट प्रसादी डिब्बा पैकिंग में नहीं रखी जाएगी और मंदिर व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में सभी सदस्य सहयोग करेंगे। बैठक में न्यासी महेश मुदगल, अध्यक्ष राजेश ऐरन, उपाध्यक्ष नवीन गर्ग, सचिव राजकुमार माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष कृष्ण बिहारी गोयल, मार्गदर्शक रामकुमार गोयल, व्यवस्था सचिव प्रदीप बंसल, व्यवस्थापक सचिव निशांत सिंघल, सूचना सचिव सहित मोहन अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, गौरव नागवानी, गिरीश शर्मा, अतुल गुप्ता, आकाश सिंह, गोपाल बघेल, तरुण बग्गा आदि उपस्थित रहे।

posted by Admin
21

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->