मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर कैट ने किया वटवृक्ष का रोपण


प्रदेशव्यापी ‘एक जिला-एक वटवृक्ष संकल्प’ के तहत ग्वालियर में छत्री परिसर में हुआ आयोजन 

ग्वालियर। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के प्रदेशव्यापी आह्वान ‘एक जिला-एक वटवृक्ष संकल्प’ के तहत रविवार को ग्वालियर में वटवृक्ष का रोपण किया गया। कटोरा ताल स्थित छत्री परिसर में कैट की संभागीय, जिला और यूथ विंग की टीमों ने संयुक्त रूप से बरगद का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कैट के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जैन के आह्वान पर प्रदेश भर में कैट की जिला ईकाईयों ने वटवृक्ष का रोपण किया। जैन ने अपने पदाधिकारियों से कहा था कि वटवृक्ष भारतीय संस्कृति में दीर्घायु और स्थायित्व का प्रतीक है। इसलिए व्यापारी समाज आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित मध्यप्रदेश के निर्माण में योगदान दें। जिसके तहत सभी जिलों में यह आयोजन हुए। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने पौधे की सुरक्षा और नियमित सिंचाई का संकल्प भी लिया। छत्री में आयोजित कार्यक्रम में संभागीय अध्यक्ष रवि गुप्ता, संभागीय महामंत्री मुकेश जैन, जिला अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, जिला महामंत्री रामकुमार गोयल, कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, यूथ विंग अध्यक्ष अंशुल गुप्ता, महामंत्री सचिन सिंह राजपूत, विनोद जैन और संगठन मंत्री राजीव जैन सहित कैट के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
_________

व्यापारियों से संवाद के लिए कैट यूथ विंग की चाय पर चर्चा आज

ग्वालियर। कैट यूथ विंग की ओर से सोमवार, 2 नवंबर को ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी व्यापारियों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम का विषय ‘मजबूत व्यापारी-समृद्ध ग्वालियर-विकसित मध्यप्रदेश’ रखा गया है। आयोजन शाम 4:30 बजे पड़ाव स्थित आईकॉम मीडिया सेंटर में होगा। कार्यक्रम के जरिए व्यापारियों और नगर निगम के बीच संवाद को बढ़ावा देने पर जोर रहेगा।

posted by Admin
18

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->