रामलीला हमारी सांस्कृतिक परंपरा एवं सामाजिक एकता का उत्सव है: राठौड़

नवदुर्गा रामलीला सेवा समिति द्वारा आयोजित १७वें रामलीला समारोह के तहत रामबारात निकाली गई। कार्यक्रम में जिला योजना समिति के सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौड़ और क्षेत्रीय पार्षद रेखा त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, माता जानकी, हनुमान जी सहित सभी देवताओं की पूजा अर्चना के साथ हुई। आचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न कराई गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। 
रामलीला सेवा समिति के अध्यक्ष रणविजय सिंह कुशवाह ने आयोजन के विषय में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला योजना समिति के सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौड़ ने कहा कि भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति, आस्था और आदर्श जीवन के शाश्वत प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि रामलीला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का उत्सव है। ऐसे आयोजन समाज में धर्म, संस्कार और सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं। रामबारात का शुभारंभ रामलीला मैदान, सेक्टर-सी से हुआ और विभिन्न मार्गों से होती हुई दीन दयाल नगर के अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा भाव से रामबारात का स्वागत किया। राम बारात में विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।  जगह-जगह लोगों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ राम बारात का स्वागत किया।

posted by Admin
49

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->